कांग्रेस द्वारा 27 साल पहले बनाये पेसा कानून का श्रेय ना लें सीएम शिवराज: कांग्रेस Politics by mpeditor - November 17, 2022November 17, 20220 भोपाल। प्रदेश के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने पेसा कानून बनाने की मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणा को कागजी खेल बताया है। उन्होंने कहा कि जो काम हमारी सरकार 27 साल पहले ही कर चुकी है। उसका श्रेय लेने की कोशिश छल की पराकाष्ठा है। भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पूर्व में ही दिलीप सिंह भूरिया कमेटी की सिफारिशों के आधार पर 1995-96 में वह पेसा कानून लागू कर चुकी है। तब तीन दशक बाद इसकी फिर से घोषणा करने की क्या आवश्यकता है? उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट इन स्पिरिट तो कांग्रेस पहले ही लागू कर चुकी है। उसमें निहित प्रमुख अधिकारों को पूर्व में ही नियम बनाकर संरक्षित कर चुकी है। गुप्ता ने बताया कि एक-आदिवासी की जमीनों
सीएम शिवराज तरह सिर्फ़ भाषण व झूठे आश्वासन परोस रहे हैं: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ Politics by mpeditor - October 14, 2022October 14, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश में असमय हो रही भारी बारिश से किसानों की हो रही फसल की बर्बादी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज प्रदेश का किसान खून के आंसू रो रहा है, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री उन्हें राहत व मुआवजा देने की बजाय पहले तो इवेंट में लगे हैं और अब इवेंट से निपटने के बाद भी झूठे वादे, झूठे आश्वासन व "चिंता ना करें, मैं बैठा हूं " जैसे जुमले देने में लगे हुए है। कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में असमय हो रही भारी बारिश से किसानों की सोयाबीन ,उड़द ,मूंग ,धान ,ज्वार ,बाजरा , तिल व अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
नर्मदापुरम में गरजे कमलनाथ, सीएम शिवराज से मांगा 18 साल के कामकाज का हिसाब Politics by mpeditor - September 28, 2022September 28, 20220 भोपाल/ नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल के कार्यकाल में प्रदेश को किसान आत्महत्या में, महिलाओं पर अत्याचार और बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। मुख्यमंत्री अपने 18 साल के कामकाज का हिसाब जनता को दें। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नर्मदापुरम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। कमलनाथ ने कहा कि नर्मदापुरम पवित्र ऐतिहासिक शहर है, मां नर्मदा का शहर है, लेकिन इसको उसकी प्रतिष्ठा के अनुरूप विकसित नहीं किया गया है। शहर का विकास करने के लिए विजन की जरूरत होती है, टेलीविजन वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह काम नहीं कर सकते। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से सबसे बड़ा सवाल मैं यह पूछना चाहता हूं कि प्रदेश के लाखों
जहां नदी नहीं होती, वहां भी पुल बनाने की घोषणा कर देते हैं शिवराज: कमलनाथ Politics by mpeditor - September 26, 2022September 26, 20220 भोपाल/ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के दमुआ और जामई जुन्नारदेव में आम सभा को संबोधित किया। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से पट्टा देने की बात पूछो तो वे कोई जवाब नहीं देंगे, लेकिन जहां नदी नहीं होगी, वहां पर भी पुल बनाने की घोषणा कर देंगे। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से सबसे बड़ा सवाल मैं यह पूछना चाहता हूं कि प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिलेगा? उन्होंने कहा कि संबल योजना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार झूठ बोलते हैं। सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार ने संबल योजना में पात्र व्यक्तियों की जगह भाजपा के कार्यकर्ताओं को भर दिया था। हमने ऐसे