राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय पहलवानों के नाम रहा आठवां दिन Sports by mpeditor - August 5, 2022August 5, 20220 बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के आठवें दिन भारतीय पहलवानों का जलवा रहा। स्टार पहलवान बजरंग पुनिया सहित चार पहलवानों ने फाइनल में जगह बनाई। वहीं, किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया तो भाविना पटेल ने महिला एकल पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए पदक पक्का किया। भारतीय पहलवानों का रहा जलवा भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया (पुरुष 65 किग्रा), दीपक पुनिया (पुरूष 86 किग्रा) साक्षी मलिक (महिला 62 किग्रा) और अंशु मलिक (महिला 57 किग्रा) ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अपने-अपने भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। साक्षी मलिक ने कैमरून के एटेन नोगोले पर 10-0 से जीत (तकनीकी श्रेष्ठता) के साथ 62 किग्रा वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। 20 वर्षीय अंशु