शिवराज जी ने 18 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद भी एक किसान का कर्ज माफ नहीं किया: कमलनाथ Politics by mpeditor - December 10, 2022December 10, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर किसान कर्जमाफी का दाव खेला है। उन्होंने कहा है कि अगले विधानसभा चुनाव में मप्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। 2018 में हमारी सरकार बनते ही हमने किसानों की कर्ज माफी शुरू कर दी थी और 27 लाख किसानों का कर्ज माफ भी कर दिया था। 18 साल तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद शिवराज सिंह चौहान ने आज तक एक किसान का कर्ज माफ नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर आसीन है लेकिन