शादी की पहली सालगिरह पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें Entertainment by mpeditor - December 9, 2022December 9, 20220 बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी कपल में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की आज पहली सालगिरह है। इस खास मौके पर कपल ने कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एक दूसरे को बधाई दी हैं। कैटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी और विक्की की दो तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने विक्की कौशल का एक डांस करते हुए वीडियो भी साझा किया है ।इसके साथ ही कैटरीना ने कैप्शन में लिखा-'माई रे ऑफ लाइट हैप्पी वन ईयर।' वहीं विक्की कौशल ने भी कुछ अनदेखी तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा-'समय उड़ता है, लेकिन माइ लव ये आपके साथ सबसे जादुई तरीके से उड़ता है। शादी के एक साल पूरे होने की शुभकामनाएं।
रिया कपूर ने शादी की पहली सालगिरह पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर Entertainment by mpeditor - August 14, 2022August 14, 20220 बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की शादी की आज पहली सालगिरह है। ऐसे में रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने पति करण बूलानी संग दो रोमांटिक तस्वीरें साझा की है और इसके साथ ही रिया ने करण को शादी की सालगिरह की बधाई भी दी है। रिया की इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें शादी की पहली सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर एक जानी-मानी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने फिल्म आयशा, ख़ूबसूरत और वीरे दी वेडिंग का निर्माण किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार रिया और करण के प्यार की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म आयशा