फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में गौतम अडाणी टॉप पर business by mpeditor - November 29, 2022November 29, 20220 नई दिल्ली। अमेरिकी कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स ने 2022 के लिए 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची जारी कर दी है। फोर्ब्स इंडिया की मंगलवार को जारी सूची के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 25 अरब डॉलर की उछाल के साथ 800 अरब डॉलर पर पहुंच गई है, जबकि भारत के 10 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 385 बिलियन डॉलर है। फोर्ब्स इंडिया 2022 की ताजा सूची के मुताबिक गौतम अडानी पहले स्थान पर हैं, जबकि मुकेश अंबानी को दूसरा स्थान मिला है। सूची के अनुसार भारत के 10 सबसे अमीर लोगों के पास 385 अरब डॉलर की दौलत है, जिसमें पहले स्थान पर काबिज भारतीय धनकुबेर के पास 150 अरब डॉलर की संपत्ति है। फोर्ब्स
फिर दुनिया के दूसरे सबसे रईस बने गौतम अडाणी business by mpeditor - September 19, 2022September 19, 20220 नई दिल्ली। भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी एक बार फिर दुनिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं। अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति 147.2 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है। अभी तक सबसे रईस व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे बर्नार्ड अरनॉल्ट 138 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ चौथे पायदान पर लुढ़क गए हैं। गौतम अडाणी के बाद सबसे रईस व्यक्तियों की सूची में अमेजॉन के जेफ बेजॉस का नाम है, जो 147 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।ब्लूमबर्ग बिलेनियरीज इंडेक्स द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों की सूची में अब गौतम अडाणी के आगे सिर्फ टेस्ला के हेड एलन मस्क हैं। एलन मस्क
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडाणी business by mpeditor - September 16, 2022September 16, 20220 नई दिल्ली। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अडानी इस मुकाम पर पहुंचने वाले एशिया के पहले शख्स हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी 153.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अडाणी ने ये मुकाम फ्रांसीसी व्यवसायी बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़कर हासिल किया है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर इंडेक्स के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क 273.5 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं। इस सूची में फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट 153.1 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ तीसरे और