मप्र कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न MP by mpeditor - November 13, 2022November 13, 20220 भोपाल। डॉक्टरर्स का अपना एक प्रोफेशन होता है, वह समाज का सेवक भी होता है और प्रोफेशन से समाज सेवा जुड़ी होती है। आपको अपना प्रोफेशन चलाना है, पर अपने सामाजिक मूल्यों की रक्षा भी आपको करना है। आप प्रोफेशन के माध्यम से सामाजिक मूल्यों से जुडे़। आज की बहुत बड़ी आवश्यकता है अपना दृष्टिकोण बदलें। डॉ. एक व्यक्ति ही नहीं पूरे समाज का रक्षक होता है, आप समाज के रक्षक बने संविधान के रक्षक बने और सामाजिक मूल्यों के रक्षक बने। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित मप्र कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एलॉपैथी, आयुष, नर्स, डेंटल, पैरामेडिकल, स्वास्थ्य कर्मी सेवकों के बीच यह बात