नांदेड के कापसी चौक से राहुल गांधी ने शुरू की 64वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा Nation by mpeditor - November 10, 2022November 10, 20220 मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को सुबह 64वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के लोहा क्षेत्र के कापसी चौक से शुरू की। राहुल गांधी ने यहां मौजूद बड़ी संख्या में लोगों का अभिवादन किया, साथ ही कुछ लोगों से बातचीत भी की। आज की भारत जोड़ो यात्रा नांदेड शहर, देगलूर और अर्धापुर इलाकों से गुजरेगी और शुक्रवार को हिंगोली पहुंचेगी। राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को 24 किलोमीटर की यात्रा की थी। बुधवार को स्थानीय लोगों से हुई बातचीत के बारे में राहुल गांधी ने बताया कि एक युवा ने उनसे देश में व्यावहारिक शिक्षा की कमी के बारे में बात की, जिसके कारण रोजगार के अवसर नहीं है।