आगरा जाने वाले इंडिगो के विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप MP by mpeditor - September 8, 20220 भोपाल। हैदराबाद से भोपाल होकर आगरा जा रही इंडिगो के विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने पूरे विमान की तलाशी लेकिन कोई विस्फोट नहीं मिला। स्थिति साफ होने पर सभी ने राहत की सांस ली और विमान को आगरा के लिए रवाना किया गया। बताया गया है कि हैदराबाद से गुरुवार सुबह भोपाल आया विमान राजा भोज विमानतल से आगरा के लिए उड़ान भरने वाला था। इससे पहले ही गुरुवार सुबह करीब 9.00 बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम को हैदराबाद से भोपाल होते हुए आगरा जाने वाले विमान में विस्फोटक सामग्री रखी होने की सूचना मिली थी। तत्काल कंट्रोल रूम से अलर्ट मैसेज जारी किया गया। उस समय