कमलनाथ का तंज, खुद को गौभक्त भक्त बताने वालों की सरकार में गौ माताओं की कोई चिंता नहीं Politics by mpeditor - September 27, 2022September 27, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश में लंपी वायरस की चपेट में आने से हो रही गायों की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि खुद को गौभक्त भक्त बताने वालों की सरकार में गौ माताओं की आज यह स्थिति है। सरकार के तमाम दावे व घोषणाएँ सिर्फ़ कागजी साबित हो रहे हैं। कमलनाथ ने एक बाद एक लगातार ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा ‘मध्यप्रदेश में लंपी वायरस का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। संक्रमण से बचे अन्य जिले भी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। संक्रमित पशुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, गौवंश की मौत का