खरगोन के खेरदा गांव से शुरू हुई राहुल की यात्रा Politics by mpeditor - November 25, 2022November 25, 20220 भोपाल/खरगोन। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में आज तीसरा दिन है। शुक्रवार सुबह 6 बजे यात्रा खरगोन जिले के खेरदा गांव से शुरू हुई। यहां से यात्रा खरगोन पहुंचेगी। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा दिग्विजय सिंह समेत मप्र कांग्रेस के सभी बड़े नेता चल रहे हैं। सभी लोग सुबह टी-ब्रेक लिए बिना ही यात्रा के लिए आगे बढ़ गए। यात्रा का मॉर्निंग ब्रेक सुबह 10.30 बजे भानबरड़ में होगा। यहां से यात्रा बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी शाम को ओंकारेश्वर में दर्शन करेंगे। इसके बाद उनका नर्मदा पूजन का कार्यक्रम है। आज राहुल 23 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो