विधानसभा चुनाव में महिला शक्ति की भूमिका पर महिला कांग्रेस बैठक में हुई महत्वपूर्ण चर्चा News by mpeditor - December 17, 2022December 17, 20220 भोपाल। मप्र महिला कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्रियों और विभिन्न महिला संगठनों की बैठक आज शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर की अध्यक्षता और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में शेखर ने महिला कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में महिला शक्ति की भूमिका पर महत्वपूर्ण चर्चा कर सक्रियता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में महिला सशक्तिकरण के माध्यम से किस तरह से महिलाओं के हित और भाजपा सरकार में महिला पर हो रहे अत्याचार, अनाचार की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठायी जाये पर चर्चा की गई। वहीं आगामी चुनाव में महिलाओं की भागीदारी, संगठन की मुख्य धारा सें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं
महिलाओं के साथ बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस करेगी प्रदर्शन Politics by mpeditor - November 14, 2022November 14, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा है कि महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म, अत्याचार और अनाचार की घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस जिला स्तर पर 14 से 18 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन जिलों में जिला स्तर पर कलेक्टर को सौंपे जायेंगे, जिसमें मप्र में महिलाओं के साथ घटित हो रही घटनाओं पर रोक लगाये जाने की मांग की जायेगी। विभा पटेल ने बताया कि महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में मप्र में बाढ जैसी स्थिति बन गई है, रोज इस तरह की घटनाएं सुनने को मिल रही है, जिससे महिला अत्याचार के मामले में प्रदेश कीर्तिमान स्थापित कर चुका है।
दुष्कर्म की घटना के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन MP by mpeditor - November 13, 2022November 13, 20220 भोपाल। भोपाल के कोलार क्षेत्र में पांच साल की मूक-बधिर बच्ची के साथ किए गए दुष्कर्म की घटना के विरोध में मप्र महिला कांग्रेस विभा पटेल के निर्देश पर आज राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थी। श्रीमती पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों पर अत्याचार, बलात्कार की घटनाओं में दिन पर दिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। असामाजिक तत्वों को कानून-प्रशासन का भय नहीं है। सभी जिला अध्यक्ष बहनें अपने-अपने जिले में 14 नवंबर से 18 नवंबर तक महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन आयोजित करें। किये गये कार्यक्रमांे
महिलाओं के अधिकार और न्याय के लिए महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी : विभा पटेल Politics by mpeditor - November 3, 2022November 3, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने प्रदेश सरकार पर तंज करते हुए कहा कि लाड़लियों के हक में बड़े-बड़े दावे करने वाले मामा (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान) के राज में न तो मासूम लाड़लिया सुरक्षित हैं और न ही महिलाएं सुरक्षित हैं।अपराधियों में सरकार का कोई खौफ नहीं है। नतीजा प्रदेश में हर दिन किसी न किसी जिले से रोजाना 6-8 दुष्कर्म, महिला अत्याचार की पीड़ादायक घटनाएं घटित हो ही जाती हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में भोपाल के हबीबगंज और अशोका गार्डन इलाके में हुई दुष्कर्म की घटनाओं से शहर में लचर कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। इसी तरह गुना की दुखद घटना के बाद हाल