पाइप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान MP by mpeditor - October 25, 2022October 25, 20220 सागर। सागर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तिलकगंज स्थित एक पाइप गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आगजनी के चलते खुले में रखे प्लास्टिक के पाइपों में तेजी से आग फैली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और नगर निगम प्रशासन को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाडिय़ों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। आगजनी में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जानकारी अनुसार तिलकगंज में एमएस गार्डन के पीछे कृषि पाइपों की दुकान है। दुकान के बाहर और गोदाम में पाइप
कंबल-रजाई की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला MP by mpeditor - October 20, 2022October 20, 20220 जबलपुर। शहर के व्यस्ततम बाजारों में शामिल तुलाराम मार्केट में गुरुवार सुबह एक कपड़े-बिस्तर की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि दुकान में कंबल, रजाई, तकिया सहित हैंडलूम का सामान रखा होने से आग तेजी से फैली और देखते ही देखते तीन मंजिला दुकान को अपनी चपेट में लिया। नगर निगम के अमले को भी आग पर काबू पाने खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, तुलाराम चौक स्थित तलघर वाला मार्केट में गुरुवार सुबह