नवनिर्वाचित महापौर मालती राय और पार्षदों ने ली शपथ Politics by mpeditor - August 6, 2022August 6, 20220 भोपाल। राजधानी भोपाल नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की। आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय में शनिवार को आयोजित भव्य समारोह में भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सबसे पहले नवनिर्वाचित महापौर मालती राय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी 85 वार्डों के पार्षदों को 17-17 के समूह में शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक कृष्णा गौर, पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जताया