You are here
Home > Uncategorized > उमरिया में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और पुलिस के बीच झड़प, आईजी शहडोल बोले- 15 पुलिसकर्मी घायल

उमरिया में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और पुलिस के बीच झड़प, आईजी शहडोल बोले- 15 पुलिसकर्मी घायल

मंत्री और विधायक मीना सिंह पर बस्ती विकास मद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

उमरिया – उमरिया में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और पुलिस के बीच झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उनके वाहन में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने भी हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर लाठियां बरसाई। झड़प में एएसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

हजारों कार्यकर्ता चौराहे पर धरने पर बैठे

उमरिया में मंगलवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पार्टी के हजारों कार्यकर्ता रानी दुर्गावती चौराहे पर धरने पर बैठ गए। जिससे वहां जाम के हालात बन गए। जिसे लेकर पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद हो गया। और देखते ही देखते प्रदर्शनकारी उग्र हो गए।

गोंगपा ने मंत्री पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इसकी जांच को लेकर पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। पार्टी के राधेश्याम काकोडिया ने प्रदर्शन से पहले पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि मंत्री और विधायक मीना सिंह ने बस्ती विकास मद में भ्रष्टाचार किया है।

आईजी शहडोल बोले- 15 पुलिसकर्मी घायल

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदर्शन की जानकारी लगते ही आईजी शहडोल जोन डीसी सागर उमरिया पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की है उन पर कार्रवाई की जाएगी। 15 पुलिसकर्मी घायल है। तीन

Top