नौ साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपित गिरफ्तार MP by mpeditor - November 19, 2022November 19, 20220 नर्मदापुरम। जिले के आदिवासी ब्लॉक केसला में दुष्कर्म के बाद एक नौ साल की बालिका की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बालिका का सगा फूफा बताया गया है। बताया गया है कि उसने बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। केसला थाना पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की है। सुबह बालिका के माता-पिता मजदूरी के लिए गए थे। घर पर बालिका और उसका फूफा ही था। शाम को जब माता-पिता घर लौटे तो बालिका घर पर नहीं मिली। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की और जब उसका कहीं पता