नर्मदापुरम में गरजे कमलनाथ, सीएम शिवराज से मांगा 18 साल के कामकाज का हिसाब Politics by mpeditor - September 28, 2022September 28, 20220 भोपाल/ नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल के कार्यकाल में प्रदेश को किसान आत्महत्या में, महिलाओं पर अत्याचार और बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। मुख्यमंत्री अपने 18 साल के कामकाज का हिसाब जनता को दें। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नर्मदापुरम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। कमलनाथ ने कहा कि नर्मदापुरम पवित्र ऐतिहासिक शहर है, मां नर्मदा का शहर है, लेकिन इसको उसकी प्रतिष्ठा के अनुरूप विकसित नहीं किया गया है। शहर का विकास करने के लिए विजन की जरूरत होती है, टेलीविजन वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह काम नहीं कर सकते। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से सबसे बड़ा सवाल मैं यह पूछना चाहता हूं कि प्रदेश के लाखों