इतिहास बदलने वालों को जनता बदल देगी – नीतीश कुमार Uncategorized by mpeditor - April 23, 2023April 24, 20230 एनसीईआरटी के सिलेबस से मुगल इतिहास हटाने पर बोले नीतीश पटना - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भामाशाह जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि जो देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं, देश उन्हीं को बदल देगा. साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोग सबके हित में हैं. नीतीश कुमार का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब एनसीईआरटी के सिलेबस से मुगल इतिहास सहित कई चैप्टर हटाने को लेकर घमासान मचा हुआ है.नीतीश कुमार ने भामाशाह जयंती पर बोलते हुए कहा, "जो देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं, वो देश का इतिहास नहीं बदलेगा, जो इस तरह का काम करने में लगे हैं, देश उन्हीं को बदल देगा. इसलिए हम चाहते हैं
नीतीश कुमार ने आठवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ Nation by mpeditor - August 10, 2022August 10, 20220 पटना। बिहार में महागठबंधन की नई सरकार में नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तेजस्वी यादव ने दूसरी बार बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ ग्रहण कराया। इसके साथ बिहार में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड नीतीश कुमार ने दर्ज कराया है।शपथ ग्रहण समारोह में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री और भाई तेजप्रताप शामिल हुए। इनके अलावा महागठबंधन के सभी विधायक और बड़ी संख्या में अन्य नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री को राज्यपाल फागू चौहान ने उनसे हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी। तेजस्वी ने शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गले मिले और उनका