कांग्रेस विधायकों ने पोषण आहार घोटाला के विरोध में गॉधी प्रतिमा के समक्ष दिया धरना Politics by mpeditor - September 16, 2022September 16, 20220 भोपाल। विधायक आरिफ मसूद के मध्य विधानसभा क्षेत्र स्थित पुरानी विधानसभा मिंटो हॉल परिसर गॉधी प्रतिमा के समक्ष आज शुक्रवार को कॉग्रेस विधायकों ने मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह जी के नेतृत्व में पोषण आहार में हुए भारी भ्रष्टाचार को लेकर धरना दिया गया। धरना स्थल पर कांग्रेस विधायकों ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पोषण आहार में करोड़ों रूपयों का घोटाला हुआ है। जो सरकार के मुखिया और महिला बाल विकास विभाग द्वारा किया गया सबसे बड़ा घोटाला है। इस घोटाले की विधान सभा सत्र के दौरान सदन में चर्चा होना थी, लेकिन विधानसभा के सदन को पहले ही स्थगित कर दिया गया। जब भी जनहित का कोई मुद्दा होता है शिवराज सरकार उन
पोषण आहार घोटाले को लेकर कमलनाथ का शिवराज सरकार पर तंज Politics by mpeditor - September 6, 20220 भोपाल। प्रदेश की शिवराज सरकार पोषण आहार घोटाला को लेकर कटघरे में है। प्रदेश में पोषण आहार बांटने में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर हो गई है और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बयान देते हुए भाजपा सरकार को घेरा है। कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार में हर योजना में हर काम में भ्रष्टाचार व घोटाले होना आम बात है। अब शिवराज सरकार में पोषण आहार घोटाला सामने आया है। महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत जो कि खुद मुख्यमंत्री के पास है, टेक होम राशन के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा किया गया है। उन्होंने कहा