You are here
Home > News > भेल क्षेत्र के महात्मा गांधी चौराहे पर कांग्रेस ने लगायी गांधी चौपाल

भेल क्षेत्र के महात्मा गांधी चौराहे पर कांग्रेस ने लगायी गांधी चौपाल

भोपाल। राजधानी भोपाल के भेल स्थित गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को महात्मा गांधी चौराहे पर कांग्रेस की गांधी चौपाल का आयोजन किया गया। गांधी चौपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन फरहाना खान उपाध्यक्ष भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी एवं रामबाबू शर्मा अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया। गांधी चौपाल में गांधी जी के भजन गाये गये तथा कमलनाथ सरकार में किये गये जनहितेषी कार्याे को जनता के बीच में बताया गया वहीं भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया गया। गांधी चौपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण जेपी धनोपिया, कैलाश मिश्रा, रामबाबू शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Top