भेल क्षेत्र के महात्मा गांधी चौराहे पर कांग्रेस ने लगायी गांधी चौपाल News by mpeditor - November 14, 2022November 14, 20220 भोपाल। राजधानी भोपाल के भेल स्थित गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को महात्मा गांधी चौराहे पर कांग्रेस की गांधी चौपाल का आयोजन किया गया। गांधी चौपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन फरहाना खान उपाध्यक्ष भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी एवं रामबाबू शर्मा अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया। गांधी चौपाल में गांधी जी के भजन गाये गये तथा कमलनाथ सरकार में किये गये जनहितेषी कार्याे को जनता के बीच में बताया गया वहीं भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया गया। गांधी चौपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण जेपी धनोपिया, कैलाश मिश्रा, रामबाबू शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
विधायक आरिफ मसूद ने लगायी गांधी चौपाल News by mpeditor - October 21, 2022October 21, 20220 भोपाल। भोपाल मध्यक्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद ने मध्य विधानसभा क्षेत्र के शब्बन चौराहा में आज गांधी चौपाल का आयोजन कर प्रतिष्ठित लोगों, खिलाड़ी, समाज सेवी एवं प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया। विधायक मसूद ने चौराहे पर दरी बिछाकर सादगी से सभी लोग नीचे बैठे तथा वर्तमान राजनैतिक स्थिति पर चर्चा हुई, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर बल दिया। चौपाल में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने गांधी टोपी धारण कर सादगी के साथ गांधीवादी विचारधारा का प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीकाराम यादव जी महिला यूथ वर्ल्ड वर्ल्ड कप ओलंपिक में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली खुशबू खान 7 बार नेशनल हाकी टूर्नामेंट में खेलने वाली राफिया फारुख डॉ. भार्गव जी जे.के. खान साहब बादशाह राजा फरदीन खान
गांधी चौपाल में गांधी जी के नमक सत्याग्रह को याद कर महंगाई के खिलाफ खड़े होने की आमजन से विधायक आरिफ मसूद ने की अपील Politics by mpeditor - October 16, 2022October 16, 20220 भोपाल। भोपाल के वार्ड 22 के आलोक प्रेस चौराहे पर विधायक आरिफ मसूद ने गांधी चौपाल लगाई स्वतंत्रता सेनानियों, खिलाड़ीयो, सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले समाजसेवीयो का सम्मान किया, चौपाल में बड़ी संख्या में लोग आए और अपने विचार रखे, मध्य विधानसभा क्षेत्र में विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में गांधी चौपाल अनवरत लगाई जा रही है। इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा गांधी जी के नमक सत्याग्रह की याद आ गई। वजह यह है कि बीजेपी सरकार अपना खजाना बढ़ाने के लिए आटा और चावल पर भी टैक्स लगा दिए हैं। जबकि एक जमाना था जब नमक पर लगे टैक्स को हटवाने के लिए गांधी जी की अगुवाई में साबरमती से दांडी तक की यात्रा हुई थीऔर
सर्वधर्म समभाव, प्रेम और सौहार्द का वातावरण निर्मित करने कांग्रेस लगा रही गांधी चौपाल: आरिफ मसूद Politics by mpeditor - October 15, 2022October 15, 20220 भोपाल। भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में बरखेड़ी स्थित एकता चौक पर आज गांधी चौपाल लगाई गई। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी, सामाजसेवी, एवं खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। गांधी चौपाल के दौरान देश भक्ति एवं स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित फिल्म दिखाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में सर्वधर्म के सम्मानित नागरिक उपस्थित हुए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक विधायक आरिफ मसूद ने स्थानीय नागरिकों के बीच दरी पर बैठकर सादगी से गांधी जी की जीवनी पर संक्षिप्त प्रकाश डाला, उनके सत्य, अहिंसा के मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया, वहीं देश की आजादी में गांधी जी के योगदान पर प्रकाश डाला।
मजरे टोलों तक पहुंची गांधी चौपाल, अब तक लगीं 822 चौपालें, निरंतर बढ़ रहा कारवां News by mpeditor - October 9, 2022October 9, 20220 भोपाल। गांधी जी के दर्शन और विचारों को लेकर चल रही गांधी चौपाल अब मजरे टोले तक पहुंच गई है। चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंदसौर के झिरकन, मजरा पैहा निवाड़ी, शिप्रा, बक्सवाहा, श्योपुर, सेमलिया हीरा, कोटडी, दिनारा जैसे गांव में भी गांधी चौपाल पहुंच गई है। गांधी चौपाल में शामिल होने वाली महिलाएं स्वेच्छा से गांधी के भजन गाती हैं। सभी चौपाल संवाहकों को यह बात आसानी से समझ में आती है कि देश में असमानता की खाई बढ़ रही है। गरीब को और गरीब बनाया जा रहा है। उसी के धन से अमीर को जबरदस्त अमीर बनाया जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी हर घर की समस्या है। खाने का तेल और दाल लोगों की