भारत के दूसरे सबसे सफल टी20 कप्तान बने रोहित शर्मा Sports by mpeditor - September 1, 2022September 1, 20220 दुबई। विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए रोहित शर्मा भारत के दूसरे सबसे सफल टी20 कप्तान बन गए हैं। रोहित ने बुधवार को एशिया कप 2022 के दौरान दुबई में हांगकांग के खिलाफ अपनी टीम के ग्रुप ए मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। अब तक, रोहित शर्मा ने कप्तान के रूप में अपने 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 31 में जीत हासिल की है और केवल 6 मैच हारे हैं। इस प्रारूप में कप्तान के रूप में उनकी जीत का प्रतिशत 83.78 है। महेन्द्र सिंह धोनी भारत के अब तक के सबसे सफल टी20 कप्तान बने हुए हैं। उन्होंने 72 मैचों में भारत की कप्तानी की, जिसमें से टीम ने 41 जीते, 28 हारे, एक बराबरी पर रहे