वर्ष 2024 में विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को सिखाएगा सबक: ममता बनर्जी Nation by mpeditor - September 8, 20220 कोलकाता। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से अलग होकर विपक्षी एकजुटता की कवायद में जुटे नीतीश कुमार के पक्ष में बड़ा ऐलान करते हुए पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाएंगे।गुरुवार को नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि 2024 में विपक्ष एकजुट होगा और भाजपा को सबक सिखाएंगे। उन्होंने नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की एकजुटता की कोशिश की सराहना करते हुए कहा कि देश में माहौल बहुत खराब है। सभी को केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए डराया जा रहा है। मेरे घर के