You are here
Home > Uncategorized > जल, जंगल और जमीन का असली हकदार आदिवासी वर्ग है – कमलनाथ

जल, जंगल और जमीन का असली हकदार आदिवासी वर्ग है – कमलनाथ

आदिवासी समाज पर भाजपा राज में सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं – कांतिलाल भूरिया

भोपाल – आज विश्व आदिवासी दिवस और भारत छोड़ा आंदोलन दिवस है। पूरा विश्व क्या सोचता होगा, विश्व आदिवासी दिवस आदिवासियों के सम्मान के लिए बड़े शौक से मनाया जाता है, पर प्रदेश में आदिवासी वर्ग पर अत्याचार में प्रदेश नंबर वन पर है। आदिवासी समाज हमारे प्रदेश के मूल निवासी है, मूल निवासी जल जंगल और जमीन के असली हकदार दो आदिवासी समाज है। आज आदिवासी दिवस पर में आप सबको शुभकामनाएं देता हूं और वचन देता हूं कि चार महीने बाद जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनने सबसे सुरक्षित समाज आदिवासी समाज होगी। पूरे प्रदेश का चित्र हमारे सामने है। भाजपा क्या कहेगी आज, भारत छोड़ों आंदोलन दिवस पूरा भारत मना रहा है, पर भाजपा छोड़ो दिवस भी मना रहा है। प्रदेश को कहां घसीटा जा रहा है। यह विचार कमलनाथ में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह तो बाज नहीं आयेंगे रोज नई-नई घोषणाएं करेंगे। आज उन्हें बहनों की याद आ गई, कर्मचारियों की याद आ गई। आखरी पांच महीने में सब याद आ गया है। सोचते हैं जो बचा है, सब समेट लो। जब तक झूठ नहीं बोलेंगे उनका खाना हजम नहीं होगा। लेकिन जनता अब शिवराज और भाजपा को विदा करने के लिए तैयार बैठी है।
कमलनाथ ने कहा कि ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक चुनाव है। यह आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह मप्र के भविष्य का चुनाव है। प्रदेश को किस पटरी पर ले जाना चाहते है। प्रदेश का कैसा भविष्य चाहते हैं, आने वाली पीढ़ी का कैसा भविष्य चाहते हैं? आज नौजवानों का भविष्य अंधकार में है और यदि उनका ही भविष्य अंधकार में रहेगा मो प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा।
मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कांग्रेस ने आदिवासी भाईयों के हितों के लिए हमेशा कार्य किये। लेकिन आज भाजपा सरकार में लूट खसोट की राजनीति चल रही है।
पूर्व मंत्री और आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया ने कहा कि आज आदिवासी वर्ग पर भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं, आदिवासी ऐसा कोई जिला नहीं बचा होगा, जहां दबंगों द्वारा उन पर बर्बरता और शर्मनाक कृत्य न किये गये हों। नेमावर, सीधी, खंडवा, खरगोन, विदिशा नीमच, गुना, सिवनी और इंदौर में आदिवासियों के साथ की गई क्रूरता से प्रदेश का आदिवासी भय और आंतक के साये में जी रहा है।
इस अवसर पर रामरहीम वनवासी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने किया और प्रकाश ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।
इस असवर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि और कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Top