जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जा रही बस पलटी, एक की मौत MP by mpeditor - November 15, 2022November 15, 20220 कटनी। जबलपुर से शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जा रही एक बस मंगलवार को सुबह कटनी जिले के पान उमरिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 39 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को घटनास्थल के समीप उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया बाद में इन्हें जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है । मध्य प्रदेश के शहडोल में मंगलवार को दोपहर 2.00 बजे से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर