आजादी के अमृत महोत्सव पर कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में निकाली तिरंगा यात्रा Politics by mpeditor - August 10, 2022August 10, 20220 भोपाल। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव पर्व पर अभा कांग्रेस द्वारा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में तिरंगा पद यात्रा निकाली जा रही है। इसी तारतम्य में मप्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आव्हान पर पूरे प्रदेश में भी तिरंगा पद यात्रा निकाली जा रही है। राजधानी भोपाल में बुधवार को मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने लगभग 10 किलोमीटर तक की तिरंगा पद यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा राजधानी भोपाल के औरा मॉल से आरंभ होकर माखनलाल चतुर्वेदी चौराहे, स्वेता काम्पलेक्स, ईश्वर नगर के अंदर से होते हुए लक्ष्मण नगर, सब्जी फार्म, ऊपर मल्टी, अंबेडकर भवन के पास से होते हुए कचरा प्लांट,