मप्र भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा का हृदयाघात से निधन MP by mpeditor - September 11, 2022September 11, 20220 भोपाल/ इंदौर। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता उमेश शर्मा का रविवार शाम हृदयाघात से निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुजरात चुनाव में ड्यूटी से लौटने के बाद शर्मा को आज सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अनेक नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। भाजपा के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा को हाल ही में बड़ी