दो विधायकों पर महिला ने बदसलूकी के आरोप, दर्ज कराया प्रकरण Politics by mpeditor - October 7, 2022October 7, 20220 अनूपपुर। कोतमा विधायक सुनील सर्राफ और सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर एक महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह रेवांचल एक्सप्रेस में अपने नवजात बच्चे के साथ सफर कर रही थी। बीती देर रात में नशे की हालत में दोनों विधायकों ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। महिला ने जीआरपी से मदद मांगी। सागर जीआरपी महिला को अपनी सुरक्षा में लेकर भोपाल पहुंची। महिला ने जीआरपी हबीबगंज में शिकायत दर्ज कराई है। सागर में जीरो पर कायमी कर मामला आगे की जांच के लिए जबलपुर जीआरपी एसपी को दिया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि महिला ने शिकायत की है।मामला सामने आने के बाद सिद्धार्थ कुशवाहा ने शुक्रवार