Yuva Congress karyekarta ke pradarshn par aasu gas chorna, sarkar ke ishare par pradarshn ka aloktantrik kadam- Vibha Patel Politics by mpeditor - February 14, 2024February 14, 20240 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर आंसू गैस छोड़ना, सरकार के इशारे पर प्रशासन का अलोकतांत्रिक कदम – विभा पटेल कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा करती हूं – विभा पटेल भोपाल – मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि मंगलवार को युवा कांग्रेस द्वारा किये गये विधानसभा घेराव के दौरान शिवाजी नगर चौराहे पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन, लाठी चार्ज, आंसूगैस छोड़ने को भाजपा सरकार का अलोकतांत्रिक कदम बताया।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने तानाशाह रवैया अपनाते हुए युवाओं को रोजगार, बेलगाम महंगाई, पिछड़े वर्ग के स्टूडेंट को स्कालरशिप नहीं देने, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न आदि के मामले की आवाज को दबाने का प्रयास किया है। श्रीमती विभा पटेल ने पीसीसी चीफ श्री जीतू पटवारी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, विक्रांत भूरिया समेत अन्य कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार करने की भी निंदा की है।श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि अब भाजपा सरकार शांति पूर्ण प्रदर्शन करने का हक भी छीन रही है। जब भी कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने लिए सड़क पर उतरते हैं तो भाजपा पुलिस द्वारा उनकी आवाज को दबाने के कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि आज की पुलिस कार्रवाई के दौरान भी बड़ी संख्या में युवाओं को चोटे लगी हैं। वह गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पुलिस को आगे किया हुआ है।