You are here
Home > Uncategorized > कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेंगे 1500 रु., 500 रू. में गैस सिलेण्डर: दिग्विजय सिंह

कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेंगे 1500 रु., 500 रू. में गैस सिलेण्डर: दिग्विजय सिंह

cभोपाल के बरखेड़ा में कांग्रेस द्वारा आयोजित शिविर में 469 महिलाओं ने नारी सम्मान योजना का फार्म भरें

भोपाल – राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ वचन के पक्के हैं, जो कहते है, वे करते हैं। नारी सम्मान योजना का आशय नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सिंह ने महिलाओं से भाजपा के प्रलोभन में नहीं आने का आव्हान भी किया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के राज में महिलाओं पर अत्याचार से प्रदेश की छवि बिगड़ी हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने बताया कि नारी सम्मान योजना का आज 9 मई को कमलनाथ जी ने छिंदवाड़ा के परासिया में शुभारंभ किया। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में अधिकतम महिलाओं के फार्म शिविर लगवाकर भरवाए जाएंगे। कांग्रेस ने महिलाओं के विकास के लिए हमेशा जरुरी कदम उठाए हैं। प्रदेश की बेटियों को उनका हक दिलाया है।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना का लाभ प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को मिलेगा।
दोनों नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 469 महिलाओं से नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए। बीएचईएल के बरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता, महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम के पूर्व में दोनों नेताओं का महिलाओं ने पुष्पगुच्छ से स्वागत भी किया।
आयोजन की सूत्रधार विभा पटेल ने नारी सम्मान योजना का पंपलेट दिखाते हुए महिलाओं से कहा कि इसे हमारे नेता आदरणीय कमलनाथ जी ने आपके आर्थिक विकास के लिए तैयार कराया है। कांग्रेस की सरकार कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनना तय है, सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपए महीना देने के लिए वचनबद्ध है। इसके अलावा 500 रुपए में रसोई गैस का सिलेंडर कांग्रेस सरकार में हमारी माताओं-बहनों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विभा पटेल ने महिलाओं की जिज्ञासा का समाधान करते हुए कहा कि इस योजना में आयु से जुड़ी कोई शर्त नहीं है। सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ एक समान मिलेगा। इसकी पात्रता में हमारी कल्याणी एवं परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। कांग्रेस कोई पक्षपात नहीं करेगी।
भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए विभा पटेल ने कहा कि आसन्न चुनाव में अपनी हार की स्थिति जानते हुए वह नारी सम्मान योजना और कांग्रेस के वचन पत्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता तो ये है कि शिवराज सिंह चौहान सरकार की तरह कांग्रेस ने अपनी घोषणाओं में शर्तों का बंधन नहीं रखा है। राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश में भी इस योजना की शुरूआत हो चुकी है। सिर्फ इतना ही नहीं, हर सरकारी कर्मचारी को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। किसान का कर्जा पूर्व की तरह माफ होगा, 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली देने के लिए कांग्रेस ने वादा किया है।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शबिस्ता जकी, संतोष कंसाना ने विचार व्यक्त किए जबकि महिला कांग्रेस नेता फरजाना खान, शाहाना हसन,मीना सिंह, वैशाली ढूमने, शीतल मालवीय, कुसुम पाल के अलावा जेपी धनोपिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाथ मिश्रा कांग्रेस नेता उदयवीर सिंह, पुरुषोत्तम सिंह मौजूद रहे।

Top