You are here
Home > Uncategorized > राहुल गांधी माउंट आबू में कांग्रेस के सर्वोदय संगम कैंप में शामिल हुए

राहुल गांधी माउंट आबू में कांग्रेस के सर्वोदय संगम कैंप में शामिल हुए

राहुल गांधी ने कांग्रेस के सर्वोदयी ट्रेनिंग कैंप के डेलिग्रेट्स से चर्चा की

जयपुर – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज माउंट आबू दौरे पर रहे। वे माउंट आबू में कांग्रेस के सर्वोदय संगम कैंप में शामिल हुए और दोपहर बाद लाैट गए। भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल आज पहली बार राजस्थान आए थे।
राहुल गांधी दिल्ली से रूटीन फ्लाइट के जरिए उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां डबोक एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल की अगवानी की थी।
इसके बाद उदयपुर से हेलिकॉप्टर से माउंट आबू पहुंचे थे। वह माउंट आबू के स्वामीनारायण धर्मशाला में कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भजन भी सुने थे। इस दौरान पिंडवाड़ा के पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, गंगाबेन गरासिया भी स्वामीनारायण धर्मशाला के बाहर पहुंचे थे।
राहुल गांधी ने कांग्रेस के सर्वोदयी ट्रेनिंग कैंप के डेलिग्रेट्स से चर्चा की। इस 10 दिन के ट्रेनिंग कैंप का 10 मई को आखिरी दिन है। इस कैंप में अलग अलग राज्यों के करीब 45 डेलिगेट्स हिस्सा ले रहे हैं। राजस्थान से पांच डेलिगेट्स हैं। कांग्रेस के सर्वोदयी कैंपों में राहुल गांधी पहले भी जुड़ते रहे हैं। पिछली बार तिजारा में हुए कैंप में वर्चुअली जुड़े थे। कांग्रेस के सर्वोदयी कैंपों में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की मूल विचारधारा के बारे में ट्रेनिंग दी जाती है।
इन कैंपों में चरखा चलाने के साथ कई तरह की एक्टिविटी करवाई जाती है। मुख्य फोकस गांधीवाद और कांग्रेस के विचारधारा पर रहता है। साल में तीन बार ये कैंप लगते हैं। कांग्रेस ट्रेनिंग सेल लगातार सर्वोदयी कैंप लगाती है।

Top