You are here
Home > Uncategorized > चांचौड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा में हो गई बगावत, अब होगा त्रिकोणीय मुकाबला

चांचौड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा में हो गई बगावत, अब होगा त्रिकोणीय मुकाबला

पूर्व विधायक ममता मीणा बगावत करते हुए आम आदमी पार्टी से मैदान में उतरी

चांचौड़ा – चांचौड़ा विधानसभा सीट इन दिनों चर्चा में है। भाजपा ने यहां से नए चेहरे के रूप में प्रियंका मीणा को मैदान में उतारा है, इससे नाराज होकर पार्टी की पूर्व विधायक ममता मीणा ने बगावत करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) से टिकट लाकर चुनौती पेश कर दी है। इस सीट से कांग्रेस मौजूदा विधायक लक्ष्मण सिंह पर ही दांव खेलने की तैयारी में है। इस सीट पर नौ बार कांग्रेस का और तीन बार भाजपा का कब्जा रहा है।
पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र में फैली इस सीट पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। भाजपा प्रत्याशी प्रियंका मीणा भारतीय राजस्व सेवा के अफसर की पत्नी है। भाजपा से बागी होकर आप से चुनाव लड़ रही ममता मीणा रिटायर्ड आईपीएस अफसर रघुवीर सिंह मीणा की पत्नी हैं। मौजूदा विधायक लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के भाई हैं। वे पड़ोस की राजगढ़ लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। इस सीट को कांग्रेस से छीनने के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर को प्रभारी बना रखा है। इस सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनाव लडऩे के लिए यहां के तत्कालीन विधायक शिवनारायण मीणा ने इस्तीफा देकर खाली किया था।

मीणा समाज के वोट निर्णायक

राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस सीट पर मीणा समाज निर्णायक की भूमिका में रहता है। समाज के लगभग 60 हजार मतदाता है। इसके अलावा एससी एसटी के लगभग 50 हजार, लोधा समाज के 20 हजार, गुर्जर समाज के 15 हजार, माली समाज के दस हजार, अन्य समाज के 50 हजार से अधिक वोट है। सन् 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ममता मीणा को 9 हजार 797 वोटों से पराजित किया था। लक्ष्मण सिंह को 8

Top