You are here
Home > Uncategorized > प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश की जनता को दी कांग्रेस सरकार बनने पर कई गारंटियां

प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश की जनता को दी कांग्रेस सरकार बनने पर कई गारंटियां

पैसों के बल पर बनाई गई भाजपा सरकार का ध्यान सिर्फ लूट और घोटालों पर: प्रियंका गांधी

प्रदेश के नौजवानों का भविष्य ही अंधकार में रहेगा तो प्रदेश का नवनिर्माण कैसे होगा ?: कमलनाथ

नई दिल्ली – कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित जनआक्रोश रैली में कहा कि पैसों के बल पर बनाई गई मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार का ध्यान सिर्फ लूट और घोटालों पर है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रचंड बदलाव की लहर है और भाजपा जाए बे बारी है, कांग्रेस आए बे बारी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
रैली में प्रियंका गांधी ने भाषण की शुरुआत राम-राम से की और स्थानीय भाषा में अपना संबोधन शुरू किया। श्रीमती गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। महिलाओं के खाते मे 1500 रुपये हर महीने डाले जाएंगे। रसोई गैस का सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा। 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी और 200 यूनिट बिजली आधे दाम पर मिलेगी। इसके अलावा किसानों के कर्ज माफी का काम पूरा किया जाएगा। श्रीमती गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन भी बढ़ाई जाए। इस दौरान प्रियंका गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी, मध्य प्रदेश में हो रहे घोटालों को लेकर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के समाधि स्थल जाकर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए पूरा ग्वालियर प्रियंकामय हो गया था। कांग्रेस के झंडे, होर्डिंग, पोस्टर बैनर और स्वागत द्वारों से पूरा ग्वालियर चंबल कांग्रेस की संस्कृति में रचा नजर आया। प्रियंका गांधी जब मेला ग्राउंड पर जन आक्रोश रैली के लिए पहुंची तो सभा स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में 10 लाख से अधिक लोग उन्हें सुनने आए थे।प्रियंका गांधी के साथ लाखों लोगों ने शिवराज सिंह चौहान की भ्रष्टाचारी सरकार उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में पैसों के बल पर कांग्रेस की सरकार गिराकर भाजपा की सरकार बनाई गई थी। यह पैसों से खरीदी हुई सरकार है, तो इसकी नीयत खराब है। इसलिए इनका ध्यान सिर्फ लूट और घोटालों पर है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को भर्ती घोटाले दिए। महाकाल का घोटाला दिया। इस सरकार में घोटालों की लिस्ट बहुत लंबी है। उन्होंने कहा कि सत्ता को गलत इंसान के हाथ में दे दो, तो इसी तरह की लूट मचेगी, जो मध्यप्रदेश में हो रही है। 18 साल की सरकार में मुख्यमंत्री 22000 घोषणाएं कर चुके हैं, लेकिन क्या इनमें से 2000 घोषणाएं भी पूरी हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की अचानक विचारधारा बदल गई।
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज महंगाई से जनता की कमर टूटी जा रही है। हर चीज महंगी हो गई है। टमाटर तो 150 रुपए का है ही। गैस सिलेंडर भी 1000 रुपए से ऊपर का मिल रहा है। घर की मरम्मत कराना भी महंगा हो गया है। बच्चों की फीस भी महंगी हो गई है। इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी को लेकर शिवराज सरकार को घेरते हुए पटवारी परीक्षा में हुए घोटाले का उदाहरण दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि शर्म की बात है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने तीन सालों में मात्र 21 सरकारी नौकरियां दी हैं। मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों को कड़ी मेहनत और लाखों रुपया खर्च कर परीक्षा के लिए तैयार करता है, मगर परीक्षा में घोटाले हो जाते हैं। आज प्रदेश के लाखों युवा बेरोजगार हैं। इस देश के युवाओं को रोजगार बड़ी सरकारी कंपनियों, खेती, छोटे व्यापार और सेना से मिलता था। मोदी सरकार ने बड़ी कंपनियां तो अपने मित्रों को सौंप दी और सेना की भर्ती में अग्निवीर ले आए। अग्निवीर योजना में तो युवा ट्रेनिंग से ही वापस लौट रहे हैं। युवाओं का कहना है कि जब चार साल बाद बेरोजगार ही हो जाना है, ऐसे में यह कड़ी ट्रेनिंग किस काम की?
इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विपक्षी नेताओं और पार्टियों को चोर बता डाला। जिन नेताओं ने आजीवन देश के लिए संघर्ष किया है, उनका प्रधानमंत्री ने अपमान किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर पिछले कई महीने से जल रहा है, मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। बच्चों के सिर पर छत नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री जी 77 दिन तक चुप रहे। कल मजबूरी में जब एक भयावह वीडियो वायरल हुआ तो उन्होंने बयान दिया और उसमें भी राजनीति घोल दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिन उद्योगपतियों को देश की संपत्तियां सौंप दी हैं, वह एक दिन में 16 सौ करोड़ रुपये कमा रहे हैं, वहीं हमारा किसान एक दिन में 27 रुपये भी नहीं कमा पा रहा है। मध्यप्रदेश में आदिवासियों, दलितों और महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की व्यवस्था बनी हुई है। पैसे दो काम लो की नीति चल रही है। भाजपा के पास अब केवल पुलिस, पैसा और प्रशासन बचा हुआ है। चार महीने बाद चुनाव होने जा रहे हैं, फिर उनके पास यह सब भी नहीं बचेगा। उन्हांेने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है, वहीं हर वर्ग परेशान है। दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार चरम पर है। चाहे सीधी की घटना हो, नेमावर की घटना हो, खरगोन की घटना हो या अन्य क्षेत्रों की घटना से प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
कमलनाथ ने कहा कि आज हमारे संविधान पर खतरा बना हुआ है, हमारी संस्कृति पर हमला हो रहा है। आज हम सब के सामने चुनाती है, संस्कृति और संविधान को

Top