You are here
Home > Uncategorized > भाजपा द्वारा घोषित 39 अधिकृत उम्मीदवारों द्वारा किये जा रहे प्रचार-प्रसार में खर्च की जा रही राशि को चुनाव खर्च में जोड़ा जाये

भाजपा द्वारा घोषित 39 अधिकृत उम्मीदवारों द्वारा किये जा रहे प्रचार-प्रसार में खर्च की जा रही राशि को चुनाव खर्च में जोड़ा जाये

भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में शासकीय धन का दुरूपयोग कर रहे हैं शिवराजसिंह चौहान

भोपाल – प्रदेश कांग्रेस के एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुये कहा है कि प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव 2023 की शुरूआत हो चुकी है। चुनाव आयोग द्वारा सभी व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन किया भी जा रहा है और राजनैतिक पार्टियों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशी घोषित किए जाना भी प्रारंभ कर दिया गया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवार घोषित कर दिए गए है, जिनका चुनाव प्रचार भी प्रारंभ हो चुका है। इन उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार में लाखों रूपयों की राशि खर्च हो रही है। निश्चित रूप से निर्वाचन प्रक्रिया अनुरूप निर्वाचन से संबंधित चुनाव प्रचार के खर्चे की राशि का सम्पूर्ण हिसाब रखा जाना अनिवार्य होता है, जिसकी अधिकतम सीमा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई है, उक्त राशि में ही सम्पूर्ण राशि को जोड़ा जाना अनिवार्य है।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महेन्द्र जोशी और मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा शामिल थे।
कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग को सौंपे ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता में काबिज है, और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में ताबडतोड़ चुनावी दौरे, आमसभाएं आयोजित की जा रही है तथा घोषित भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में सबंधित विधानसभा क्षेत्र में बड़ी बड़ी घोषणाएं की जा रही है और साफ तौर पर यह कहा जा रहा है कि आप हमारे पार्टी के प्रत्याशी को जिताएं, जिसके बदले में घोषित की जाने वाली घोषणाओं को पूरा किया जाएगा, जो कि सीधे-सीधे प्रलोभन की श्रेणी में शामिल होकर चुनाव प्रक्रिया के अनुरूप उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य मंत्रियों द्वारा भाजपा के घोषित उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया जा रहा है जो शासकीय खर्चे पर आयोजित हो रहे हैं और यह आयोजन राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्य किये जा रहे है

Top