You are here
Home > Uncategorized > भाजपा भांप चुकी है, उनके हाथ से विंध्य की जमीन खिसकने वाली है : अवनीश बुंदेला

भाजपा भांप चुकी है, उनके हाथ से विंध्य की जमीन खिसकने वाली है : अवनीश बुंदेला

केंद्रीय मंत्रियों सहित प्रधानमंत्री मोदी को करने पड़ रहे हैं विंध्य क्षेत्र के दौरे : अवनीश बुंदेला

भोपाल – प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष अवनीश बुंदेला ने भाजपा सरकार के केंद्रीय नेतृत्व और मंत्रियों मंत्रियों पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को ही नहीं बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार को भी देश के हृदय स्थलमध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र की जमीन खिसकती नजर आ रही है। इसलिए केंद्रीय मंत्री बार-बार विंध्य क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं, यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी विंध्य क्षेत्र में आना पड़ रहा है। बार-बार मोदी सरकार के कई मंत्रियों, अमित शाह का बार-बार आना यह साबित करता है कि भाजपा को अहसास है की विंध्य से उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है, विंध्य उनके हाथ से निकल चुका है।
प्रदेश के मुखिया शिवराज जी भी यह समझ गए हैं कि विंध्य को काबू करने का मादा उनके उनकी सरकार में अब नहीं है।
शायद इसीलिए आज प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी जी का रीवा में आगमन हो रहा है। विंध्य क्षेत्र में जनता में भाजपा के प्रति भयंकर विरोध है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक नारायण त्रिपाठी बार-बार विंध्य को अलग राज्य का दर्जा देने और अपना अलग राजनीतिक दल बनाने की बात करते हैं, एक और विधायक त्रिपाठी जी ने भी कुछ दिन पूर्व भी एक सरकारी अधिकारी को मार-मार के उसकी पीठ लाल कर दी थी।
शिवराज सरकार 18 साल से सत्ता में है लेकिन फिर भी विंध्य विकास से अछूता है। विंध्य क्षेत्र में यह अक्सर देखा जा रहा है कि अच्छी सड़कें ना होने के कारण बार-बार सड़क दुर्घटना होती है और उनमें दर्जनों लोग काल के गाल में समा जाते हैं,
लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के कई उदाहरण देखने को मिलते है, यहाँ स्वास्थ सेवाओं के नाम पर सिर्फ़ भ्रष्टाचार हुआ है।
इसी कड़ी में आज नरेंद्र मोदी जी का आना इस बात को साबित करता है की यहाँ भाजपा की हालत खराब है, हो सकता है विधानसभा चुनाव में भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

Top