You are here
Home > Uncategorized > भ्रष्टाचार और पापों को छुपाने भाजपा भगवान की आड़ लेती है – भूपेन्द्र गुप्ता

भ्रष्टाचार और पापों को छुपाने भाजपा भगवान की आड़ लेती है – भूपेन्द्र गुप्ता

राम हमारे आराध्य,भाजपा उन्हें पार्टी कार्यकर्ता बनाने का पाप न करे – भूपेन्द्र गुप्ता

भोपाल – मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा के पास जब भी बताने के लिये कोई उपलब्धि नहीं होती, उसके काले कारनामे और भ्रष्टाचार पानी में उतराने लगता है और तब-तब वह भगवान की आड़ में मुंह छुपाने की कोशिश करती है।
गुप्ता ने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों के आराध्य हैं, उन्हें वोट के लिये भाजपा पार्टी कार्यकर्ता की तरह उपयोग कर एक और पाप कर रही है जो यह निंदनीय है। भगवान राम की मर्यादाओं का पालन कर भाजपा को दलित, वंचित और गरीबों की सेवा करना चाहिये। बेरोजगारों को काम और माताओं को मंहगाई से निजात, चिकित्सा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना चाहिये, तब वह भगवान राम की आड़ में छुपकर वोट मांग रही है। प्रभु राम ऐसे कुटिल प्रयासों को जरूर दंड देंगे।
गुप्ता ने कहा कि यह समय चुनाव आयोग को अपनी प्रतिष्ठा और पारदर्शिता को बचाने का है, देश के 140 करोड़ जनता के विश्वास को मजबूत करने का है। उन्हें टीएन शेसन को याद कर अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिये।
गुप्ता ने कहा कि प्रदेश का मतदाता भूख, बेरोजगारी और मंहगाई से मुक्ति चाहता है। भाजपा बताये कि 18 साल में वह इसमें नाकाम क्यों रही।

Top