You are here
Home > Uncategorized > मध्यप्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव प्रियंका बनाम मोदी

मध्यप्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव प्रियंका बनाम मोदी

प्रियंका गांधी वाड्रा की नजर विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव पर भी

भोपाल- मध्यप्रदेश में इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव के जरिए कांग्रेस एक तीर से दो निशाने साधेगी। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की नजर विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव पर भी है। माना जा रहा है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव प्रियंका बनाम मोदी हो सकता है। इसके साथ ही यह चुनाव प्रियंका के राजनीतिक जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि पार्टी नेतृत्व प्रियंका को चुनाव अभियान का बड़ा चेहरा बना के पेश करने जा रहा है। इसका सीधा प्रभाव 2024 के लोकसभा में देखने को मिलेगा।
कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी पार्टी में लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका में नजर आएंगी। मध्य प्रदेश के चुनाव अभियान में प्रियंका सीधे तौर से भाजपा के सभी बड़े चेहरे, नरेंद्र मोदी को टक्कर देंगी। यह भूमिका अभी तक राहुल गांधी निभाते आए हैं।
प्रियंका की सभा से तय होंगे कांग्रेस के मुद्दे:MP में चुनाव अभियान में रहेंगी बड़ी भूमिका, विपक्ष का ‘INDIA’ बनने के बाद ग्वालियर में पहली रैली।

मध्यप्रदेश में प्रियंका की दूसरी सभा

शुक्रवार को प्रियंका गांधी ग्वालियर के मेला मैदान में सभा करेंगी। वह कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का ग्वालियर चंबल क्षेत्र में आगाज करेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह रैली महत्वपूर्ण होगी। क्योंकि सभा में प्रियंका के भाषण से स्पष्ट हो जाएगा कि कांग्रेस भाजपा को किन स्थानीय मुद्दों पर घेरेगी, जिसका अनुसरण आने वाले दिनों में कांग्रेस के बाकी नेता करेंगे। यह प्रियंका की मध्यप्रदेश में दूसरी सभा होगी। इससे पहले, प्रियंका ने 12 जून को जबलपुर में चुनावी सभा की थी।
26 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों द्वारा गठित संयुक्त मोर्चा इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्कल्यूसिव अलायंस के बाद यह कांग्रेस की पहली चुनावी सभा होगी। इसलिए इस सभा का महत्व और भी बढ़ गया है।

Top