You are here
Home > MP > अभा कांग्रेस के सचिव मप्र के प्रभारीगणों को ‘भारत जोड़ों यात्रा’ के सफल प्रबंधन के लिए सौंपे दायित्व: अग्रवाल

अभा कांग्रेस के सचिव मप्र के प्रभारीगणों को ‘भारत जोड़ों यात्रा’ के सफल प्रबंधन के लिए सौंपे दायित्व: अग्रवाल

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मप्र प्रभारी जे.पी. अग्रवाल ने अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मप्र में होने जा रही भारत जोड़ो यात्रा के सफल प्रबन्ध के लिए अभा कांग्रेस के सचिव और प्रदेश के सह प्रभारीगण सर्वश्री संजय कपूर, सुधांशु त्रिपाठी, कुलदीप इंदौरा और सी.पी. मित्तल को जिलों में दायित्व के निर्वहन हेतु प्रभार सौंपे हैं। उक्त प्रभारीगण अपने प्रभार के जिलांे में यात्रा को सफल और प्रभावी बनाने के लिए अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।


प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि श्री अग्रवाल ने यात्रा क्रम अनुसार संजय कपूर, कुलदीप इंदौरा, सुधांशु त्रिपाठी और सी.पी. मित्तल को बुरहानपुर, दूसेर क्रम में संजय कपूर को खंडवा, सुधांशु त्रिपाठी को खरगोन, सी.पी. मित्तल को इंदौर, कुलदीप इंदौरा को उज्जैन और फिर अंतिम क्रम में संजय कपूर, कुलदीप इंदौरा, सुधांशु त्रिपाठी और सी.पी. मित्तल को आगर मालवा में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के सफल प्रबंध का दायित्व सौपा गया है। इन सह प्रभारियों के वर्तमान दायित्व भी यथावत रहंेगे।

Top