You are here
Home > Uncategorized > बैंक खाते फ्रीज होने पर कांग्रेस का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बैंक खाते फ्रीज होने पर कांग्रेस का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सीज किए खातों को खोलने की मांग की

विदिशा – कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। विदिशा में आयकर विभाग के कार्यालय के बाहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर सीज किए खातों को खोलने की मांग की। विदिशा में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इकट्ठे होकर आयकर विभाग पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन किया व भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
केंद्र सरकार की ओर से कांग्रेस पार्टी के बैंक खाता व युवक कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने पर आपत्ति दर्ज कराई। बैंक खातों को तुरंत खोले जाने की मांग की है। राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन आयकर अधिकारी को सौंपा। कांग्रेसियों का कहना था कि मोदी सरकार की ओर से बिना किसी कारण के कांग्रेस कमेटी के बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। इसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करती है।
कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका किरार ने कहा- दमनकारी नीति के जरिए कांग्रेस पार्टी को डराने धमकाने का काम केंद्र सरकार की ओर से किया जा रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने आरोप लगाया कि भाजपा पार्टी के भाजपा पार्टी के शीर्ष नेताओं के दबाव में आयकर विभाग में कांग्रेस पार्टी के खाते सीज कर दिए थे। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी के का पदाधिकारी व कार्यकर्ता को सड़कों पर उतरना पड़ा। अभी आयकर विभाग ने थोड़ी सी राहत दी है पूरी राहत नहीं मिली है ।

Top