नये साल में 1.7 फीसदी महंगी हो जाएंगी ऑडी कंपनी की लग्जरी कारें business by mpeditor - December 7, 2022December 7, 20220 नई दिल्ली। मारुति के बाद जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भी अगले महीने से अपने भारतीय मॉडलों के दाम में 1.7 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी।कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि उत्पादन लागत और परिचालन खर्च में बढ़ोतरी के चलते ऑडी वाहनों की कीमतों में इजाफा करेगी। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा कि कंपनी की व्यवसायिक रणनीति मॉडल लाभ और स्थिरता बनाए रखने पर टिकी है।ढिल्लन ने कहा कि उत्पादन और परिचालन लागत बढ़ने के कारण वाहनों के दाम में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि ऑडी के विभिन्न मॉडल के लिए नई मूल्य सीमा कंपनी की बाजार में स्थिति बनाए रखने के साथ-साथ डीलरों की भागीदारी, दोनों
सर्राफा बाजार : सोना और चांदी की कीमत में दर्ज की गई कमजोरी business by mpeditor - December 6, 2022December 6, 20220 नई दिल्ली। शादी के सीजन की खरीदारी के बावजूद वैश्विक कमजोरी की वजह से मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार में भी गिरावट का रुख बना रहा। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों चमकीले धातुओं की कीमत में आज कमजोरी दर्ज की गई। सोने की कीमत में आज अलग-अलग श्रेणियों में 393 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 230 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की नरमी देखी गई। इसी तरह चांदी में भी आज 1,200 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिसकी वजह से ये चमकीली धातु 65 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से भी नीचे गिर गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक घरेलू सर्राफा बाजार में आज कारोबारी यानी 24 कैरेट (999) सोने
सेंसेक्स 34 अंक की गिरावट के साथ बंद, निफ्टी में मामूली बढ़त business by mpeditor - December 5, 2022December 5, 20220 नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार के प्रमुख दोनों सूचकांक उतार-चढ़ाव के बीच बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज (बीएसई) सेंसेक्स 33.90 अंक यानी 0.054 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 62,834.60 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 4.95 अंक यानी 0.026 फीसदी की बढ़त के साथ 18,701.05 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय 360.62 अंक तक नीचे चला गया, लेकिन बाद में रिकवरी करते हुए 62,834.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ. रेड्डीज, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे,
अब ओयो करीब 600 कर्मचारियों की करेगी छंटनी business by mpeditor - December 3, 2022December 3, 20220 नई दिल्ली। ट्विटर, फेसबुक और अमेजन के बाद यात्रा प्रौद्योगिकी फर्म ओयो ने भी अपने प्रौद्योगिकी और कॉरपोरेट क्षेत्र की टीम से 600 नौकरियों की कटौती करने का निर्णय किया है। इसके साथ ही कंपनी अपनी कई परियोजनाओं को बंद करेगी और टीमों का विलय भी करेगी। कंपनी ने यह जानकारी दी है। कंपनी ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि ओयो अपने 3,700 कर्मचारियों में से 10 फीसदी की कटौती करेगी। कंपनी के मुताबिक इसमें 250 नए सदस्यों की भर्ती और 600 कर्मचारियों की छंटनी शामिल है। कंपनी ने बताया कि सुचारू कामकाज के लिए उत्पाद और इंजीनियरिंग टीमों का विलय भी किया जा रहा है। इससे कंपनी के मंच पर होटलों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। ओयो
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब business by mpeditor - December 1, 2022December 1, 20220 नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। कारोबार की शुरुआत में ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का दाम 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक
टोयोटा किर्लोस्कर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का निधन business by mpeditor - November 30, 2022November 30, 20220 नई दिल्ली/बेंगलुरु। ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का देररात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 64 वर्ष के थे। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा है कि हमें टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर के असामयिक निधन की सूचना देते हुए दुख हो रहा है। हम सभी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। किर्लोस्कर का दोपहर एक बजे बेंगलुरु के हेब्बल शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि किर्लोस्कर समूह की चौथी पीढ़ी के विक्रम किर्लोस्कर ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य
फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में गौतम अडाणी टॉप पर business by mpeditor - November 29, 2022November 29, 20220 नई दिल्ली। अमेरिकी कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स ने 2022 के लिए 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची जारी कर दी है। फोर्ब्स इंडिया की मंगलवार को जारी सूची के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 25 अरब डॉलर की उछाल के साथ 800 अरब डॉलर पर पहुंच गई है, जबकि भारत के 10 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 385 बिलियन डॉलर है। फोर्ब्स इंडिया 2022 की ताजा सूची के मुताबिक गौतम अडानी पहले स्थान पर हैं, जबकि मुकेश अंबानी को दूसरा स्थान मिला है। सूची के अनुसार भारत के 10 सबसे अमीर लोगों के पास 385 अरब डॉलर की दौलत है, जिसमें पहले स्थान पर काबिज भारतीय धनकुबेर के पास 150 अरब डॉलर की संपत्ति है। फोर्ब्स
कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर business by mpeditor - November 28, 2022November 28, 20220 नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में गिरावट का जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंड 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़ककर 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 3 फीसदी के करीब गिरकर 75 डॉलर के करीब ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का दाम 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह
जीएसटी परिषद की 48वीं बैठक 17 दिसंबर को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए होगी business by mpeditor - November 26, 2022November 26, 20220 नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 48वीं बैठक 17 दिसंबर को होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक इस बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। वित्त मंत्री कार्यालय के मुताबिक जीएसटी परिषद की 48वी बैठक वित्त मंत्री की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई है। पहले यह बैठक नवंबर के पहले पखवारे में मदुरै में आयोजित होने वाली थी, जो टाल दी गई थी। परिषद की बैठक में जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण की स्थापना पर मंत्रियों की समिति (जीओएम) की रिपोर्ट और कसीनो तथा ऑनलाइन गेमिंग पर कर लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की उम्मीद है।इसके अलावा जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) के गठन पर भी इस बैठक
देश में दिसंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक business by mpeditor - November 25, 2022November 25, 20220 नई दिल्ली। डिजिटल बैंकिंग के दौर में भी जरूरी लेनदेन या अन्य महत्वपूर्ण कामकाज को लेकर अगर आपको बैंक जाना जरूरी है, तो यह आपके काम की खबर है। दरअसल साल के आखिरी महीने दिसंबर में बैंकों में 13 दिन अवकाश रहेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के बैंकों की होने वाली छुट्टियों से संबंधित जारी सूची के मुताबिक दिसंबर में अलग-अलग राज्यों के बैंकों में कुल 13 दिन अवकाश रहेगा। रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के मुताबिक बैंकों की कुल 13 छुट्टियों में हफ्ते का दूसरा एवं चौथा शनिवार और रविवार का अवकाश शामिल है। इसके मुताबिक आप बैंक से जुड़े अपने कामकाज निपटाएं, ताकि कोई समस्या न हो और आपके काम में रुकावट न आए। दरअसल देश में बैंक किस दिन