रियालंस ने मेट्रो इंडिया के भारतीय कारोबार का 2850 करोड़ रुपये में किया सौदा business by mpeditor - December 22, 2022December 22, 20220 नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने जर्मन कंपनी मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया लिमिटेड (मेट्रो इंडिया) को खरीद लिया है। आरआरवीएल और मेट्रो इंडिया के बीच यह सौदा 2,850 करोड़ रुपये में पूरा हुआ है। रिलायंस रिटेल ने गुरुवार को बताया कि आरआरवीएल ने मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 2,850 करोड़ रुपये में एक पक्का समझौता किया है। आरआरवीएल ने इसके लिए मेट्रो कैश एंड कैरी के साथ समझौते पर हस्ताक्षरण किया है। इस डील में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अहम भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि जर्मन कंपनी मेट्रो एजी ने 2003 में कैश-एंड-कैरी बिजनेस फॉर्मेट के रूप में भारत में अपना
आईडीबीआई बैंक के खरीदारों को टैक्स मानदंडों में छूट दे सकती है सरकार business by mpeditor - December 20, 2022December 20, 20220 नई दिल्ली। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (आईडीबीआई) में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने वाली कंपनी को कुछ टैक्स मानदंडों में छूट की योजना बना रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आईडीबीआई बैंक की बिक्री के लिए बोली की ठंडी प्रतिक्रिया के बाद बोलीदाताओं को आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है। सरकार ने आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के लिए बोलियां दाखिल करने की समय-सीमा को एक बार और बढ़ाकर 7 जनवरी, 2023 कर दी है।रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्रालय इसके लिए टैक्स के किसी एक खंड में ढील देने की संभावना तलाश रहा है। दरअसल, आईडीबीआई बैंक के खरीदार को शेयर की कीमत अंतिम बोली के बाद बढ़ने की स्थिति
एयरटेल ने शिमला में 5जी प्लस सर्विस लांच की business by mpeditor - December 19, 2022December 19, 20220 नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने एक और शहर शिमला में 5जी प्लस सर्विस लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही एयरटेल की 5जी सर्विस देश के 14 शहरों में उपलब्ध हो गई है। भारती एयरटेल ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि इसके लिए सिम बदलने की जरूरत नहीं होगी। एयरटेल के मौजूदा 4जी सिम 5जी सर्विस उपलब्ध कराने में सक्षम है। कंपनी ने कहा कि वह आने वाले समय में पूरे शहर में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी। फिलहाल 5जी सर्विस मॉल रोड, संजोली, ढली, भट्टा कुफर, रिज और संजोली हेलीपैड क्षेत्र और कुछ अन्य चुनिंदा स्थानों पर चालू है। कंपनी के मुताबिक उपभोक्ताओं के लिए 5जी प्लस
एसबीआई ने एमसीएलआर दर में 0.25 फीसदी का किया इजाफा business by mpeditor - December 15, 2022December 15, 20220 नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने भी लोन पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। एसबीआई ने सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.25 फीसदी का इजाफा किया है। बैंक के एमसीएलआर में इस वृद्धि से लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई है। स्टेट बैंक की वेबसाइट के मुताबिक एमसीएलआर की नई दरें 15 दिसंबर 2022 से प्रभावी हो जाएंगी। इस बढ़ोतरी के बाद एसबीआई की एक दिन की अवधि वाली एमसीएलआर 7.60 फीसदी से बढ़कर 7.85 फीसदी हो गई है। एक महीने और तीन महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर 7.75 से बढ़कर 8 फीसदी हो गई है। इसी तरह बैंक की 6 महीने और एक साल
एडीबी ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7 फीसदी पर रखा बरकरार business by mpeditor - December 14, 2022December 14, 20220 नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को राहत देने वाली खबर है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 7 फीसदी पर बरकरार रखा है। हालांकि, एडीबी ने एशिया की विकास की रफ्तार पहले के मुकाबले कुछ कमजोर रहने का अनुमान जताया है। एडीबी ने बुधवार को जारी ताजा रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की दर से वृद्धि करेगी, जिसकी वजह उसकी मजबूत घरेलू बुनियाद है। एडीबी ने चालू वित्त वर्ष (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) के लिए आर्थिक वृद्धि दर 7 फीसदी का अनुमान जताया है। एडीबी का ये ताजा अनुमान सितंबर के समान ही है। एशियाई विकास बैंक ने
कच्चा तेल 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर business by mpeditor - December 13, 2022December 13, 20220 नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में फिर उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड एक फीसदी से तेजी के साथ 79 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 74 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 92.76 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल
डालमिया भारत 5,666 करोड़ रुपये में जेपी समूह का सीमेंट कारोबार खरीदेगी business by mpeditor - December 12, 2022December 12, 20220 नई दिल्ली। डालमिया भारत लिमिटेड ने जेपी समूह के सीमेंट कारोबार खरीदने का ऐलान किया है। डालमिया भारत ने सोमवार को कहा कि जेपी समूह की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड और अन्य सहयोगी कंपनियों के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण 5,666 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर करेगी। डालमिया भारत ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी पूर्ण अनुषंगी डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड (डीसीबीएल) ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड तथा उसकी संबद्ध कंपनियों क्लिंकर सीमेंट और बिजली संयंत्र के अधिग्रहण को लेकर पक्का समझौता किया है। कंपनी ने कहा कि यह सौदा 5,666 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर किया गया है। डालमिया भारत ने जारी बयान में कहा कि जेपी समूह की ये संपत्तियां मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और
एयर इंडिया में बदलाव के बाद बोइंग से 150 विमान खरीदेगी टाटा business by mpeditor - December 10, 2022December 10, 20220 नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया में इन दिनों कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। टाटा समूह के हाथ में आते ही एयर इंडिया को वर्ल्ड क्लास फ्लाइट बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं। फ्लाइट के मेकओवर के बाद टाटा समूह ने एयर इंडिया के लिए नये विमानों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एयर इंडिया ने 150 नये विमानों को खरीदने की तैयारी कर ली है, जिसमें 150 बोइंग, 737 मैक्स जेट खरीदने के लिए बोइंग कंपनी के साथ डील करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा समूह ने लगभग 150, 737 मैक्स विमानों के लिए ऑर्डर दिया है। कंपनी इस डील के बहुत करीब पहुंच गई
इंडियन ओवरसीज बैंक ने कर्ज पर ब्याज 0.35 फीसदी तक बढ़ाया, नई दरें लागू business by mpeditor - December 9, 2022December 9, 20220 नई दिल्ली। एचडीएफसी के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने भी सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में इजाफा किया है। आईओबी ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के नीतिगत दर रेपो रेट में वृद्धि के बाद एमसीएलआर में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई दरें शुक्रवार से लागू हो गईं। आईओबी ने गुरुवार को रेग्युलेटरी फाइलिंग में दी जानकारी में बताया कि एमसीएलआर दर को 0.15 से 0.35 फीसदी तक बढ़ाया गया है। इसके साथ ही बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) को भी बढ़ाकर 9.10 फीसदी कर दिया है। इस तरह बैंक के ये दोनों बदलाव 10 दिसंबर लागू हो जाएंगे। बैंक के इस बदलाव से टर्म लोन की ईएमआई दर और बढ़ने की
ऑनलाइन गेमिंग उद्योग ने सकल राजस्व पर जीएसटी लगाने की मांग उठाई business by mpeditor - December 8, 2022December 8, 20220 नई दिल्ली। ऑनलाइन गेमिंग उद्योग ने सकल राजस्व पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने की मांग की है। उद्योग को जीएसटी की मौजूदा दर 18 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यह कर सकल राजस्व पर लगाया जाना चाहिए। ऑनलाइन गेमिंग उद्योग की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया कि सकल राजस्व के बजाय अगर प्रतिस्पर्द्धा प्रवेश राशि पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी परिषद यदि कर लगाने का फैसला करती है, तो 2.2 अरब डॉलर के आकार वाले इस उद्योग पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। दरअसल, जीएसटी परिषद की 17 दिसंबर को होने वाली बैठक में ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों की कुल राशि पर 28 फीसदी की दर से कर लगाने