You are here
Home > News > स्काय, हाई लिंक ग्रुप के दफ्तरों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई

स्काय, हाई लिंक ग्रुप के दफ्तरों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई

इंदौर। इनकम टैक्स विभाग ने मंगलवार तड़के रियल एस्टेट से जुड़े कई समूहों के दफ्तरों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की है। विभाग की टीम दोपहर तक दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को तड़के इनकम टैक्स विभाग की कई टीमें शहर के सत्य सांई चौराहा स्थित स्कायअर्थ ग्रुप व उसके अन्य ऑफिसों पर पहुंची। टीमों ने ग्रुप से जुड़े कर्ताधर्ताओं को बुलवाने के साथ दफ्तरों की छानबीन शुरू की। यहां सत्य सांई चौराहा पर कंपनी का हेड ऑफिस है, जबकि इसी ग्रुप की स्काय लक्जरिया, स्काय पैलेस आदि बड़ी बहुमंजिला इमारतें भी हैं। विभाग ने ग्रुप के डायरेक्टर्स गोविंद चावला, निम्मी चावला, नीरज सचदेव व सागर चावला के यहां भी छानबीन शुरू की है। इसके साथ ही हाई लिंक ग्रुप की दफ्तरों पर भी इनकम टैक्स का सर्वे जारी है।

Top