You are here
Home > Uncategorized > उज्जैन में आदिवासी महिला की तलवार से हत्या

उज्जैन में आदिवासी महिला की तलवार से हत्या

घर में घुसे दो लोगों ने पति पर भी हमला किया, घायल

उज्जैन – उज्जैन जिले में बुधवार – गुरुवार की रात 2.30 बजे आदिवासी महिला की तलवार से हत्या कर दी गई। घर में घुसे दो हमलावरों ने पति को भी तलवार मारकर घायल कर दिया। घटना भाटपचलाना के पास गजनीखेड़ी की है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर भी जांच कर रही है। संतोष और उनकी पत्नी कृष्णा बाई घर में सो रहे थे। इस बीच दो बदमाश उनके घर में घुस आए। महिला के शरीर पर कई वार के निशान हैं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा भी घटनास्थल पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि सम्भवतः पति-पत्नी के बीच रात में विवाद हुआ हो। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना के समय घर में महिला की सास, भतीजी विद्या और बेटी उषा भी मौजूद थे। शोर सुनकर वे जागे, तब तक हमलावर निकलकर भाग चुके थे। बच्चों ने फोन पर सूचना दी तो संतोष का रिश्तेदार भरत रात में ही वहां पर पहुंच गया था। सूचना मिलने के बाद सुबह 5 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

Top