मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठकर भी शिवराज लगातार झूठ बोल रहे हैं: कमलनाथ Politics by mpeditor - September 23, 2022September 23, 20220 भोपाल/ छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक जिम्मेदारी वाले पद पर बैठे होने के बावजूद रोज़ झूठ बोलते है। अब आज छिन्दवाड़ा आकर झूठ परोस रहे है कि हमने अपनी सरकार में उनकी सरकार की योजनाएँ बंद कर दी। उक्त संबोधन आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। कमलनाथ ने कहा कि संबल योजना को लेकर मेरी सरकार पर शिवराज जी आरोप लगा रहे हैं कि मैंने गरीबों से जुड़ी यह योजना बंद कर दी थी, जबकि यह एक सफेद झूठ है। शिवराज जी आप सरकार में बैठे है, यदि संबल योजना बंद करने का कोई आदेश मेरी सरकार ने जारी किया हो तो उसका आदेश सामने
नीतीश कुमार ने आठवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ Nation by mpeditor - August 10, 2022August 10, 20220 पटना। बिहार में महागठबंधन की नई सरकार में नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तेजस्वी यादव ने दूसरी बार बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ ग्रहण कराया। इसके साथ बिहार में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड नीतीश कुमार ने दर्ज कराया है।शपथ ग्रहण समारोह में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री और भाई तेजप्रताप शामिल हुए। इनके अलावा महागठबंधन के सभी विधायक और बड़ी संख्या में अन्य नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री को राज्यपाल फागू चौहान ने उनसे हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी। तेजस्वी ने शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गले मिले और उनका