मुख्यमंत्री की बैठक का मतलब जनता की सेवा नहीं, अधिकारियों पर दबाव बनाना था : कमलनाथ MP by mpeditor - January 3, 2023January 3, 20230 भोपाल। मध्य प्रदेश की जनता ने आशा की थी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साल की पहली बड़ी बैठक में प्रदेश के विकास का कोई खाका खींचेगे, लेकिन यह बैठक तो एक बार फिर से रस्म अदायगी साबित हुई। मुझे आशंका है कि इस बैठक का मकसद सरकार के कामकाज को दुरुस्त करना नहीं बल्कि सरकारी अधिकारियों पर सत्ताधारी पार्टी के लिए काम करने का दबाव बनाना था। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जारी एक बयान में यह बात कही। कमलनाथ ने कहा कि एक बार फिर धरातल पर कभी न उतरने वाले रोडमैप रखे गए, समाचार की सुर्खियां बटोरने का एक असफल प्रयास किया गया और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर जीरो टॉलरेंस का
एक भ्रष्ट मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार के खिलाफ बयान भी एक भ्रष्टाचार है: के.के. मिश्रा Politics by mpeditor - December 23, 2022December 23, 20220 भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी तमाम नैतिक मर्यादाओं को लांघते हुये विपक्ष पर ऊल-जलूल आरोप लगाकर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस शासनकाल में वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुके है, उनके मुँह से भ्रष्टाचार के खिलाफ बोले गये शब्द उनके बनावटी चरित्र को दर्शाते हैं। पूरा देश जानता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी किस तरह से उनके लिये दलाली में संलिप्त हैं। वर्ष 2013 में कई जगह आयकर ने छापे मारे थे, जिसमें कम्प्यूटर की जांच में यह जानकारी मिली थी कि 12 और 29 नवंबर 2013 को मुख्यमंत्री शिवराज के ओएसडी ने गुजरात
मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों पर सच में कार्रवाही करें: संगीता शर्मा Politics by mpeditor - December 22, 2022December 22, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस की मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाया कि गरीबों की योजना प्रधानमंत्री आवास योजना में देवास जिला सहित समूचे प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। गरीबों के हक का पैसा सरकार की शह पर भ्रष्ट अधिकारी लूट कर भाजपा से जुड़े माफिया और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रहे हैं,ऐसा ही मामला देवास जिले में प्रकाश में आया है। कलेक्टर द्वारा जांच में नियमों का उल्लंघन के दस्तावेजी प्रमाण के साथ सामने आए हैं भाजपा सरकार में मंत्री रहे सीनियर लीडर और राजनीति के संत कहे जाने वाले कैलाष जोषी के पुत्र दीपक जोषी ने कुछ दिन पूर्व ही एक स्वयं का वीडियो जारी कर कहा था बागली भ्रष्ट्राचार का पर्याय बनता जा रहा
मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के मंत्री मंहगाई, बेरोजगारी, महिला अत्याचार, प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर जवाब दें: विभा पटेल MP by mpeditor - December 17, 2022December 18, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार धर्मांतरण के नाम पर जहरीली राजनीति कर रही है। धर्म और धर्मांतरण को बीते कुछ सालों से भाजपा ने राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। आसन्न विधानसभा चुनाव के चलते इस मुद्दे पर राजनीति करते हुए भाजपा इसे भुनाने की जुगत में हैं। लेकिन उसका मंसूबा कामयाब नहीं होगा। जनता ने तय कर लिया है कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाना है। विभा पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को स्मरण कराना चाहूंगी कि इस विषय पर पहले से ही कानून है, सजा का भी प्रावधान है। लेकिन मुख्यमंत्री
भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को शामिल होंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू Nation by mpeditor - December 15, 2022December 15, 20220 नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान जा रहे हैं।सुक्खू ने गुरुवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह कल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के 40 विधायकों और प्रदेश अध्यक्ष के साथ राजस्थान जा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा 16 दिसंबर को 100 दिन पूरे कर रही है। इस मौक पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी अलवर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।उल्लेखनीय है कि हाल में हिमाचल प्रदेश में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है। पार्टी आलाकमान
हिमाचल में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए कांग्रेस में घमासान Nation by mpeditor - December 9, 2022December 9, 20220 शिमला। हिमाचल प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए घमासान मच गया है। प्रदेश कांग्रेस के आला नेता मुख्यमंत्री बनने के लिए लॉबिंग करने में लगे हैं। मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 82 वर्षीय धनीराम शांडिल, कांगड़ा से ओबीसी चेहरा चन्द्र कुमार (78) और सिरमौर से छठी बार विधायक बने हर्षवर्धन चौहान भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में हैं। कांग्रेस आलाकमान द्वारा नियुक्त किये गए पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करने वाले हैं।
कांगेस का आरोप, मुख्यमंत्री चुनावी जमावट के लिए कर रहे जनता को बरगलाने की नाकाम कोशिश Politics by mpeditor - December 7, 2022December 7, 20220 भोपाल। राज्य सरकार द्वारा बुधवार को राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित किये गये पंचायत सरपंचों के महासम्मेलन को कांग्रेस ने एक राजनैतिक आयोजन बताया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने कहा है कि कर्ज लेकर भाजपा सरकार ने इस सम्मेलन के आयोजन के लिए सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर 23000 सरपंचों को भ्रमित कर केवल अपनी वाहवाही लूटने के लिए उन्हें सरकारी खर्च पर सैर करने भोपाल बुलाया है। केके मिश्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सन्निकट पराजय को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पूरी तरह से बौखलाये हुये हैं और वे अभी से विधानसभा चुनाव की जमावट करने अपने सरकारी कामकाज छोड़,
किसान हितैषी होने का स्वांग करने वाले मुख्यमंत्री के राज में अन्नदाता परेशान: विभा पटेल Politics by mpeditor - November 7, 2022November 7, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अन्नदाता किसान खाद-बीज के लिए परेशान है। रबी सीजन की बोवनी पूरे प्रदेश में होना है। लेकिन 700-800 मीटर लंबी लाइन में अल सुबह से लगने के बाद भी किसान को खाद-बीज नहीं मिल रहा है। यह स्थिति मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के गृह जिलों से लेकर पूरे प्रदेश में बनी हुई है। श्रीमती पटेल ने कहा कि मीडिया से ज्ञात हुआ है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खजुराहो एयरपोर्ट पर पत्रकारों से खाद संबंधी सवाल सुनकर आगे बढ़ गए, सवाला का उन्होंने मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया। मुख्यमंत्री द्वारा इतनी ज्वलंत समस्या
मुख्यमंत्री झूठ बोलना बंद कर, खाली पदों पर शीघ्र भर्ती शुरू करें: विभा पटेल Politics by mpeditor - November 5, 2022November 5, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोजगार दिवस के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही घोषणावीर की तरह लगातार घोषणाएं करने में लग गये हैं, लेकिन हकीकत यह है कि प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार नहीं मिला है, उनके सामने रोजी-रोटी का संकट बना हुआ है। मध्य प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह आंकड़ा उन बेरोजगार शिक्षित युवाओं का है, जिन्होंने अपना पंजीयन करवाया हुआ है। विभा पटेल ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि केन्द्र सरकार के ई-श्रम पोर्टल की मानें तो प्रदेश में रजिस्टर्ड बेरोजगारों की 1.30 करोड़
मप्र में चल रहा चारा घोटाला पार्ट-टू, मुख्यमंत्री करवाएं जांच: अजय सिंह Politics by mpeditor - October 5, 2022October 5, 20220 भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश में चारा घोटाला पार्ट-दो चल रहा है। पंचायत विभाग के अफसर और रसूखदार भाजपा नेताओं की मिलीभगत से न्यूनतम साझा कार्यक्रम चल रहा है। गौशालाओं के लिए चारे के नाम पर मोटी रकम डकारी जा रही है। यदि गहराई से जांच हो जाए तो पूरे प्रदेश में करोड़ो का फर्जीवाड़ा सामने आ जायेगा और सबकी पोल खुल जाएगी। अजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में करोड़ों रुपये खर्च कर गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है जो अभी तक अधूरी पड़ी हैं। खास बात तो यह है कि गायों के भूसे के लिए हर महीने राशि निकाली जा रही है। बावजूद इसके सडक़