कांग्रेसजनों ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह को दी श्रद्धांजलि News by mpeditor - December 19, 2022December 19, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आज कांग्रेसजनों द्वारा देश की आजादी के प्रणेता क्रांतिकारी अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके बलिदान पर प्रकाश डाला गया। अभा कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी जे.पी. अग्रवाल, मप्र कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह और मप्र कांग्रेस मोर्चा संगठनों की प्रभारी शोभा ओझा ने अपने संबोधन में इन तीनों महान विभूतियों का स्मरण करते हुए कहा कि इन विभूतियों ने देश को आजादी दिलाने अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। बिस्मिल और अशफाक खां ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन में भाग लिया, उन्होंने ब्रिटिश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उग्र
कांग्रेसजनों ने श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिवस Politics by mpeditor - December 9, 2022December 9, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में आज कांग्रेसजनों ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की चेयरपर्सन और कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिवस मनाया और उनके लंबे सफल राजनैतिक जीवन, स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना की। कांग्रेसजनों ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर परस्पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा सोनिया गांधी यूपीए गठनबंधन सरकार के दौरान देश को विकसित और विकासशील बनाने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया, उन्हांेने अपने जीवन में त्याग की जो मिशाल दी, उससे देश को प्रेरणा मिली। श्री शेखर ने बताया कि राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सहित प्रदेश की सभी जिला इकाईयों में सोनिया गांधी जी का जन्मदिन
सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिये चलाये जा रहे अभियान के लिए कांग्रेसजनों ने ली शपथ News by mpeditor - December 9, 2022December 9, 20220 भोपाल। नई दुनिया, दैनिक जागरण समूह द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे अभियान की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रशंसा करते हुये बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री नाथ ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए नियमों का पालन न सिर्फ हमें, बल्कि अपनों से भी करवाना चाहिए। कमलनाथ ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालने करने के लिए प्रदेशवासियों और कांग्रेसजनों से अपील की है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी कांग्रेसजनों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ ली।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया Politics by mpeditor - November 19, 2022November 19, 20220 भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, युगदृष्टा स्वर्गीय इंदिरा गांधी और अंग्रेजों से लोहा लेने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने इन दोनों महान प्रर्तिमूर्तियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने स्व. इंदिरा जी और वीरांगना लक्ष्मीवाई का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि इंदिरा जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने खून की कुर्बानी दी है, वे एक ऐसा सशक्त नेतृत्व थीं, जिसका लोहा पूरे विश्व ने माना। उनकी कार्यशैली अनूठी रही है, उन्होंने दृढ़निश्चय के साथ जनहित के लिए जो भी फैसले लिये उनसे आजाद भारत को विकास के रास्ते पर