कारव नदी पर बने डेम की स्थिति देखने पहुंचे कमलनाथ Politics by mpeditor - August 16, 20220 धार/भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार को धार जिले के कारम नदी पर बने क्षतिग्रस्त बांध को देखने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने क्षतिग्रस्त बांध का अवलोकन किया और बरसते पानी के बीच जिले की धरमपूरी तहसील के दूधी गांव में पहुंचकर प्रभावित ग्रामीण जनों से बातचीत की, उनका हाल जाना, प्रभावितों से मिलकर वास्तविकता को जाना।इस दौरान कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए शिवराज सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के भ्रष्टाचार का डेम फूटा है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार की दीमक लगी हुई है, जिसका सबसे बड़ा उदहारण हमारे सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार की व्यवस्था की है। जिससे