सीएम हाउस पहुंचे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात Politics by mpeditor - December 18, 2022December 18, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह रविवार सुबह सीएम हाउस पहुंचे और यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। प्रदेश के तीन दिग्गज नेताओं की मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति का सियासी पारा गरम हो गया है और चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान तीनों राजनेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही सागर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए मुकदमों को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाने की मांग की है। मुलाकात के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि सागर, दतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जुल्म हो रहा
कोई नहीं मिला तो मैं खुद लड़ूंगा खुरई से चुनाव : दिग्विजय सिंह Politics by mpeditor - December 17, 2022December 17, 20220 सागर। कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार सुबह जिले के प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव लड़ने को लेकर बड़ी बयान दिया। उन्होंने खुरई से प्रत्याशी नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में चुनाव लडऩे वालों की कमी नहीं है, कोई नहीं लड़ेगा तो मैं खुरई से चुनाव लडूंगा। दिग्विजय सिंह सुबह-सुबह दिल्ली से ट्रेन से बीना पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहां से वह सड़क मार्ग से खुरई आए। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में झूठे केस बनाने और आतंक का रिकॉर्ड कायम हो रहा है। झूठे केस बनाए जा रहे हैं, कांग्रेसियों को फंसाया जा रहा है।
खरगोन: मोरटक्का से शुरू हुई राहुल की यात्रा, धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह Politics by mpeditor - November 26, 2022November 26, 20220 खरगोन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में चौथा दिन है। सुबह छह बजे राहुल की यात्रा खंडवा जिले के मोरटक्का से शुरू हुई। जो आगे चलकर करीब सात बजे बड़वाह पहुंची। एक टी ब्रेक के दौरान हुई धक्का-मुक्की में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह गिर गए, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने उठाया।दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब बड़वाह से करीब चार किलोमीटर आगे बढ़ी, तो राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास बने एक होटल पर अचानक चाय ब्रेक के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए। उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए। तभी अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई और कार्यकर्ताओं को
दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को लिखा पत्र, कहा-भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर होर्डिंग्स में मुझे दूर रखें Politics by mpeditor - October 30, 2022October 30, 20220 भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के एक पत्र की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। दरअसल यह पत्र दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने को लिखा है। जिसमें उन्होंने खुद को भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर होर्डिंग्स में अपनी तस्वीर न लगाने को कहा है। दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि मुझे होर्डिंग, पोस्टर से दूर रखा जाए। भारत जोड़ो यात्रा के ऑफिसियल बैनर-पोस्टर में मेरी तस्वीर न लगाई जाए। यात्रा के पोस्टर में सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खडग़े और कमलनाथ की ही तस्वीरें हों। दिग्विजय सिंह ने तर्क दिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तैयार की जा रही सामग्री में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष
कांग्रेस संचालन समिति में मप्र से दिग्विजय सिंह शामिल Politics by mpeditor - October 27, 2022October 27, 20220 भोपाल। कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को संचालन समिति का गठन किया। इसमें मध्य प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन समिति के अध्यक्ष हैं। पार्टी ने इसके पहले उन्हें को भाजपा सरकार को घेरने के लिए किए जाने वाले आंदोलन की रूपरेखा तय करने वाली समिति का अध्यक्ष बनाया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने भी उन्हें कार्यकर्ताओं को अनावश्यक प्रताड़ित किए जाने वाले मामलों को देखने वाली समिति की जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनावः दिग्विजय सिंह शुक्रवार को दाखिल करेंगे नामांकन, मप्र के 10 विधायक बनेंगे प्रस्तावक MP by mpeditor - September 29, 2022September 29, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।मध्य प्रदेश के 10 विधायक नामांकन दाखिल करते समय उनके प्रस्तावक बनेंगे। जो गुरुवार को दिल्ली रवाना हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने इसकी जिम्मेदारी मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह को सौंपी है। डा. गोविन्द सिंह ने दूरभाष पर संबंधित विधायकों से दिल्ली पहुंचने को कहा है।सूत्रों के अनुसार दिग्विजय सिंह गुरुवार को सुबह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से सीधे दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म ले लिया है। वे शुक्रवार को अपना नामांकन फार्म
हरियाणा विधानसभा की प्रत्ययायुक्त विधान समिति के सदस्यों ने की दिग्विजय सिंह से सौजन्य भेंट Politics by mpeditor - August 28, 20220 भोपाल। हरियाणा विधानसभा की प्रत्ययायुक्त विधान समिति के कांग्रेस सदस्यों ने शनिवार को भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्ग्विजय सिंह के साथ उनके शासकीय निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। आगंतुक समिति के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस विधायक जगवीर सिंह मलिक, जयवीर सिंह वाल्मीकि, बलबीर सिंह, इंदुराज नरवाल ने परिवार सहित पूर्व सीएम से मुलाकात की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर व पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल विशेष रूप से मौजूद थे।