डॉ. शंकरदयाल शर्मा की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी, उनका पुण्य स्मरण किया News by mpeditor - December 26, 2022December 26, 20220 भोपाल। राजधानी भोपाल की माटी के सपूत, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की 23 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय और व्ही आई पी रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने बताया है कि कांग्रेसजनों द्वारा उक्त दोनों स्थानों पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा के चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि डॉ. शंकर दयाल शर्मा देश के नौवें राष्ट्रपति थे, वे लंबे समय तक कांग्रेस के नेता रहे पर कभी किसी विवाद में नहीं आए। उन्हें सत्तापक्ष-विपक्ष सभी से सम्मान मिला। राजनेता