इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच बने जॉन लुईस Sports by mpeditor - November 19, 2022November 19, 20220 लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पूर्व तेज गेंदबाज जॉन लुईस को इंग्लिश महिला क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। लुईस ने लिसा केइटली का स्थान लिया है, जिन्होंने सितंबर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में उनका पहला काम वेस्टइंडीज का सीमित ओवरों का दौरा होगा। इसके अलावा उनके सामने अगली चुनौती अगले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका में होना वाला टी20 वर्ल्ड कप भी है। लुईस ने कहा, "इंग्लैंड की महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होना बहुत रोमांचक है। यह एक नई चुनौती है, और मैं इसका और इंतजार नहीं कर सकता। मैंने पिछले कुछ वर्षों में टीम के प्रदर्शन को देखा है और