कमलनाथ ने की सरकार से बाढ़ पीडि़तों को जल्दी मुआवजा दिलाने की मांग Politics by mpeditor - August 24, 20220 भोपाल। मप्र में भारी बारिश के बाद राहत और बचाव कार्य चल रहा है। शासन और प्रशासनिक स्तर पर राहत कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ अतिवृष्टि से प्रभावित हुए लोगों के लिए मुआवजे की मांग की है।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार से बाढ़ पीडि़तों को जल्दी मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा ‘मध्यप्रदेश के कई जिलों में हुई अतिवृष्टि से लाखों लोग प्रभावित हुए है। किसानों की फ़सले बर्बाद हो गयी है , लोग बेघर होकर